Monday, December 20, 2010

देश में होंगे 280 मॉल

 वैश्विक रियल एस्टेट सेवा प्रदाता सीबीआरई की मानें तो देश में जिस तरह से खुदरा क्षेत्र की कंपनियां विस्तार कर रही हैं, उसे देखते हुए 2011-12 में मॉल्स की संख्या बढ़कर 280 पर पहुंचने की संभावना है। देश में अभी 190 मॉल हैं। सीबी रिचर्ड एलिस (सीबीआरई) ने कहा कि भारत में 2010 में करीब 50 लाख वर्ग फुट खुदरा क्षेत्र बढ़ा है। वर्ष 2011-12 में करीब डेढ़ करोड़ वर्ग फुट खुदरा क्षेत्र और जुड़ने की संभावना है। नए मॉल्स जोड़ने के मामले में मुंबई, दिल्ली-एनसीआर और बेंगलूर अगुवा की भूमिका निभाएंगे। 2011-12 में विकसित होने वाले कुल क्षेत्र में इनकी हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत रहने की संभावना है। सीबीआरई के मुताबिक, सभी शहरों में किराए में औसतन 30-40 प्रतिशत की गिरावट आई। 2008 में तेज गिरावट के बाद किराए में स्थिरता का रुख है।

No comments:

Post a Comment