Monday, February 28, 2011

ट्रेनों की भिड़ंत रोकेगा वार्निग सिस्टम


किसी वजह से ट्रेन का ड्राइवर यदि सिग्नल नहीं देख पाया तो एक स्वचालित प्रणाली खुद-ब-खुद सक्रिय हो जाएगी और इसकी बदौलत रेलगाड़ी के पहिए भी थम जाएंगे। उत्तर मध्य रेलवे सहित देश के चार व्यस्ततम जोन में जल्द ही ट्रेन प्रोटेक्शन वार्निग सिस्टम (टीपीडब्ल्यूएस) लगाने की तैयारी है। रेलवे बोर्ड ने इस सिस्टम को लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। ट्रांसमिशन प्रणाली वाले इस सिस्टम का परीक्षण अनुसंधान अभिकल्प व मानक संगठन (आरडीएसओ) ने दिल्ली-आगरा और मथुरा-आगरा रेलखंड पर पिछले वर्ष किया था। गाजियाबाद स्थित लोको शेड के डब्ल्यूएपी-7 इंजन में वार्निग सिस्टम को लगाकर अंतिम परीक्षण किया गया। कुछ माह पहले हुए परीक्षण में कामयाबी पाने के बाद इसे मंजूरी के लिए रेलवे बोर्ड भेजा गया था। बोर्ड ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सबसे अधिक रेल यातायात वाले उत्तर मध्य, पूर्वी, दक्षिण पूर्वी और पश्चिमी रेलवे जोन के रेलखंड पर यह सिस्टम लगाने की मंजूरी दे दी है। आरडीएसओ के अधिशासी निदेशक एके माथुर ने बताया कि रेलवे बोर्ड से वार्निग सिस्टम लगाने की मंजूरी मिल गई है। इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चार मुख्य जोन में इस वर्ष के अंत तक लगा दिया जाएगा। ऐसे काम करेगी प्रणाली : यह प्रणाली दो रूप में होगी, पहली ऑन बोर्ड व दूसरा ट्रैक साइड सिस्टम। ट्रैक साइड सिस्टम प्रणाली में इस ट्रांसमिशन प्रणाली को सिग्नल के पास लगाया जाएगा। यदि सिग्नल पीला हुआ और ड्राइवर इसकी अनदेखी कर ट्रेन को तेज गति से चलायेगा तो यह ट्रांसमिशन प्रणाली इंजन के हैंडल के पास एयर ले लेगी, जिससे ट्रेन की गति कम हो जाएगी। ऑन बोर्ड प्रणाली में लगा वार्निग सिस्टम इंजन के ब्रेक से जुड़ा होगा। लाल सिग्नल पार करते ही यह सिस्टम खुद ब्रेक लगा कर ट्रेन को रोक देगा

4 comments:

  1. जानकारीपरक आलेख. शुभागमन...!
    हिन्दी ब्लाग जगत में आपका स्वागत है, कामना है कि आप इस क्षेत्र में सर्वोच्च बुलन्दियों तक पहुंचें । आप हिन्दी के दूसरे ब्लाग्स भी देखें और अच्छा लगने पर उन्हें फालो भी करें । आप जितने अधिक ब्लाग्स को फालो करेंगे आपके अपने ब्लाग्स पर भी फालोअर्स की संख्या बढती जा सकेगी । प्राथमिक तौर पर मैं आपको मेरे ब्लाग 'नजरिया' की लिंक नीचे दे रहा हूँ आप इसके दि. 18-2-2011 को प्रकाशित आलेख "नये ब्लाग लेखकों के लिये उपयोगी सुझाव" का अवलोकन करें और इसे फालो भी करें । आपको निश्चित रुप से अच्छे परिणाम मिलेंगे । शुभकामनाओं सहित...
    http://najariya.blogspot.com

    ReplyDelete
  2. इस नए सुंदर से चिट्ठे के साथ आपका हिंदी ब्‍लॉग जगत में स्‍वागत है .. नियमित लेखन के लिए शुभकामनाएं !!

    ReplyDelete
  3. " भारतीय ब्लॉग लेखक मंच" की तरफ से आप को तथा आपके परिवार को होली की हार्दिक शुभकामना. यहाँ भी आयें, यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर अवश्य बने .साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ . हमारा पता है ... www.upkhabar.in

    ReplyDelete