Sunday, January 23, 2011

निम्न आय के 40 हजार और सामान्य के 30 हजार फ्लैट


डीडीए हाउसिंग स्कीम 2010 में जो लोग शामिल नहीं हो सके हैं, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। डीडीए के नये हाउसिंग स्कीम में बड़ी संख्या में फ्लैट्स आने वाले है। इसके लिए डीडीए निर्माण कार्य को अभी से ही शुरू कर दिया है। नई स्कीम में करीब 20-30 हजार फ्लैट्स की घोषणा होने की बात की जा रही है। जबकि 40 हजार फ्लैट निम्न आय वर्ग के लिए बनाने की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। राजधानी में सभी वर्ग के लिए अगले दो वर्ष में घर ही घर होगा। इस तरह हजारों के आशियाने के सपने पूरे हो सकेंगे। एक तरफ जहां निमA आय वर्ग के लिए 40 हजार लैट्स बनाने की योजना है वहीं सामान्य वर्ग के लिए भी 30 हजार डीडीए के फ्लैट्स बन रहे है। जो अगली हाउसिंग स्कीम में शामिल किए जा सकेंगे। डीडीए अधिकारियों के अनुसार इस प्रोजेक्ट में 14 हजार से अधिक फ्लैट्स पर कार्य शुरू हो गया है। जिसका एक चौथाई फ्लैट्स 31 मार्च तक तैयार कर लिए जाएंगे। डीडीए की जनसंपर्क आयुक्त नीमो धर ने बताया कि वित्त वर्ष 2010-11 के शुरू में 15847 मकान का निर्माण विभिन्न चरणों में था और 4264 मकान 31 मार्च तक पूरे कर लिए जाएंगे। सिरसपुर में 4060 ईडब्लूएस आवास जेएनएनयूआरएम योजना के अतर्गत है। साथ ही 17780 ईडब्लूएस आवासीय इकाई नरेला, रोहिणी और द्वारका आदि में निर्माण किए गए है। इन सभी के लिए बजट भी 1470.70 करोड़ रुपये में संशोधन कर 974.84 करोड़ बढ़ाए गए थे। इस वर्ष मकानों और दुकानों के निर्माण पर डीडीए 1377.84 करोड़ रुपया खर्च करेगा। निर्माण के साथ ही इसे अगले हाउसिंग स्कीम में शामिल कर दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment